इस निर्णय से वर्ष 2010 और 2011 बैच के अधिकारियों को सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है, जबकि 2012 बैच के कुछ पात्र अधिकारियों को भी पदोन्नति का अवसर मिल सकता है।
लंबे इंतजार के बाद मिली बड़ी सौगात
कई पीसीएस अधिकारी वर्षों से IAS प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे। अब 33 पदों के आवंटन के बाद उनके करियर में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। इसे प्रशासनिक ढांचे में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार इतने बड़े पैमाने पर पदों का आवंटन होने से प्रमोशन प्रक्रिया में तेजी आएगी और लंबे समय से रुकी हुई फाइलों को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
एसीआर और सेवा रिकॉर्ड की प्रक्रिया शुरू
पद आवंटन के बाद नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने संभावित अधिकारियों के वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियों (ACR) और सेवा अभिलेखों को जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन दस्तावेजों के आधार पर योग्य अधिकारियों की सूची तैयार की जाएगी, जिसे आगे की प्रक्रिया के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजा जाएगा।
डीपीसी बैठक के बाद तय होगा प्रमोशन
प्रस्ताव तैयार होने के बाद विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक आयोजित की जाएगी। इसी बैठक में अंतिम रूप से चयनित अधिकारियों के नाम तय होंगे। डीपीसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित पीसीएस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति दी जाएगी और उन्हें IAS कैडर में नियुक्त किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment