ई-नीलामी में भाग लेने के लिए आवेदकों को संपत्ति के आरक्षित मूल्य का 10 प्रतिशत ईएमडी जमा करना होगा। इसके बाद वे ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाना है ताकि हर वर्ग के लोग आसानी से संपत्ति खरीद सकें।
149 भूखंड ई-नीलामी में शामिल
एलडीए ने गोमती नगर विस्तार और बसंतकुंज योजना सहित कई योजनाओं के कुल 149 आवासीय भूखंडों को ई-ऑक्शन में शामिल किया है। इन भूखंडों का आकार 25 वर्गमीटर से लेकर 300 वर्गमीटर तक है। ई-ऑक्शन पोर्टल 28 मई तक खुला रहेगा, जिसमें इच्छुक खरीदार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 3,000 करोड़ रुपये मूल्य की 475 संपत्तियां शामिल की गई हैं।
गोमती नगर और बसंतकुंज में आकर्षक विकल्प
गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-6 में लैंड ऑडिट के बाद 12 नए आवासीय भूखंड विकसित किए गए हैं। इनका क्षेत्रफल 112 से 225 वर्गमीटर के बीच है। इन भूखंडों की आरक्षित दर लगभग 36,000 रुपये प्रति वर्गमीटर तय की गई है, जिससे इनकी कीमत 40 लाख से 82 लाख रुपये तक पहुंचती है।
वहीं बसंतकुंज योजना के सेक्टर-आई, सेक्टर-एच और गऊ घाट क्षेत्र में 137 आवासीय भूखंड ई-नीलामी में रखे गए हैं। यहां 25 वर्गमीटर के छोटे प्लॉट की कीमत लगभग 8.5 लाख रुपये से शुरू होकर 300 वर्गमीटर के बड़े प्लॉट की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये तक है।
व्यावसायिक और ग्रुप हाउसिंग संपत्तियां भी शामिल
एलडीए ने केवल आवासीय ही नहीं बल्कि व्यावसायिक संपत्तियों को भी ई-ऑक्शन में शामिल किया है। रिफा-ए-आम क्लब के पास जगत नारायण रोड पर चार ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की नीलामी की जा रही है, जिससे वजीरगंज क्षेत्र में बहुमंजिला अपार्टमेंट्स विकसित होने की संभावना है। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-7 में भी दो नए ग्रुप हाउसिंग भूखंड शामिल किए गए हैं।
ई-ऑक्शन के तहत दुकानों और अपार्टमेंट्स की भी नीलामी
ई-ऑक्शन के तहत लखनऊ के गोमती नगर, बालागंज, चौक, कंचन मार्केट और कानपुर रोड योजना में स्थित 50 से अधिक व्यावसायिक दुकानों और चबूतरों को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा ग्रीनवुड, सतलज, सरयू और वनस्थली अपार्टमेंट सहित कई आवासीय फ्लैट्स और भवन भी नीलामी प्रक्रिया का हिस्सा बनाए गए हैं।

0 comments:
Post a Comment