48 पदों पर होगी भर्ती
जारी अधिसूचना के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर-कम-टाइपिस्ट (ग्रुप-सी) के कुल 48 पदों पर बहाली होगी। इनमें 47 नए पद और 1 पद दिव्यांग श्रेणी के बैकलॉग के लिए आरक्षित है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति नियमित आधार पर की जाएगी, हालांकि शुरुआती एक वर्ष तक उन्हें प्रोबेशन पर रखा जाएगा।
इतना मिलेगा वेतन
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के लेवल-4 के तहत वेतन मिलेगा। शुरुआती सैलरी 25,500 रुपये होगी, जो बढ़कर 81,100 रुपये तक जा सकती है। इसके साथ सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।
क्या है योग्यता?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास कम से कम छह महीने का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए। टाइपिंग स्किल भी अनिवार्य रखी गई है।
आयु सीमा
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा श्रेणी के अनुसार तय की गई है। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, महिलाओं और पिछड़ा वर्ग के लिए 40 वर्ष तथा आरक्षित वर्ग के लिए 42 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 16 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है ताकि किसी प्रकार की गलती से बचा जा सके।

0 comments:
Post a Comment