केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA और एरियर को लेकर बड़ा अपडेट

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक बार फिर राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। भले ही सभी की नजरें 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर टिकी हों, लेकिन उससे पहले सरकार महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा दे सकती है। 

माना जा रहा है कि साल 2026 की दूसरी छमाही के लिए डीए बढ़ाने का फैसला आने वाले महीनों में लिया जा सकता है। इसके साथ ही कर्मचारियों को कई महीनों का एरियर मिलने की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे उनकी सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

सितंबर-अक्टूबर में हो सकता है बड़ा ऐलान

केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन करती है। पहली बढ़ोतरी जनवरी से लागू होती है, जबकि दूसरी बढ़ोतरी जुलाई से प्रभावी मानी जाती है। हालांकि इस साल पहली छमाही का डीए अप्रैल में घोषित किया गया था। अब दूसरी छमाही के डीए को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार सितंबर या अक्टूबर 2026 तक नया ऐलान कर सकती है।

कर्मचारियों को मिलेगा एरियर

डीए बढ़ोतरी जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी। ऐसे में यदि सरकार सितंबर या अक्टूबर में घोषणा करती है तो कर्मचारियों को जुलाई से लेकर घोषणा होने तक का बकाया एरियर भी मिलेगा। यानी कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर या अक्टूबर तक का अतिरिक्त भुगतान एक साथ मिल सकता है। इससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

3 प्रतिशत डीए बढ़ने की संभावना

मीडिया रिपोर्ट्स और महंगाई के आंकड़ों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर 63 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। इससे कर्मचारियों की मासिक सैलरी में सीधा इजाफा होगा।

8वें वेतन आयोग पर भी नजर

केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है और कर्मचारियों को इसकी सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। चर्चा है कि नए वेतन आयोग में महंगाई भत्ते को मूल वेतन में मर्ज किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि वेतन आयोग को अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए लगभग 18 महीने का समय दिया गया है। ऐसे में इसकी रिपोर्ट 2027 की शुरुआत में सरकार को सौंपी जा सकती है।

0 comments:

Post a Comment