सबसे अधिक चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर रही। पहली बार सक्रिय भूमिका में आए निशांत कुमार को मंत्री पद मिलने के बाद बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है।
NDA सहयोगियों को मिला प्रतिनिधित्व
मंत्रिमंडल विस्तार में NDA के सभी प्रमुख सहयोगी दलों को प्रतिनिधित्व दिया गया। भाजपा के 15, जदयू के 13, एलजेपीआर के 2, हम के 1 और आरएलएम के 1 विधायक को मंत्री बनाया गया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह विस्तार जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर किया गया है।
शपथ समारोह में जुटे बड़े नेता
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ नाथ सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए।
इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
शपथ लेने वालों में श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जायसवाल, लेशी सिंह, रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह (टाइगर) और अशोक चौधरी जैसे कई प्रमुख चेहरे शामिल रहे। वहीं पहली बार मंत्री बनने वालों में निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी, श्वेता कुमारी, बुलो मंडल, नंदकिशोर राम और रामचंद्र प्रसाद जैसे नए नाम शामिल हैं।
चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा विस्तार
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मंत्रिमंडल विस्तार केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि आगामी चुनावों की तैयारी का हिस्सा भी है। सामाजिक समीकरणों को साधने, युवाओं और नए चेहरों को मौका देने तथा सहयोगी दलों को संतुष्ट रखने की कोशिश इस विस्तार में साफ दिखाई दे रही है।

0 comments:
Post a Comment