बता दें की जापान के इस मिसाइल ने फिलीपींस की नौसेना के सेवामुक्त युद्धपोत को कुछ ही मिनटों में समुद्र में डुबो दिया। इस घटनाक्रम को चीन के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ जापान और उसके सहयोगी देशों की रणनीतिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।
पहली बार विदेशी जमीन से जापान का मिसाइल लॉन्च
यह पहली बार है जब जापान ने किसी दूसरे देश की धरती से मिसाइल दागी है। दक्षिण चीन सागर के निकट हुए इस अभ्यास ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग के नए संकेत दिए हैं। मिसाइल परीक्षण के दौरान जापान, फिलीपींस, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं ने संयुक्त रूप से समुद्री हमले की रणनीति का प्रदर्शन किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की टाइप-88 एंटी-शिप मिसाइलों के दो चरणों में प्रहार किए गए, जिन्होंने फिलीपींस के पुराने युद्धपोत BRP Quezon को छह मिनट के भीतर निशाना बना लिया। हमला इतना सटीक था कि जहाज को भारी नुकसान पहुंचा और वह समुद्र में डूब गया।
जापान का चीन के लिए रणनीतिक संदेश
जानकारों का मानना है कि यह अभ्यास केवल सैन्य प्रदर्शन नहीं, बल्कि चीन के लिए स्पष्ट रणनीतिक संदेश भी है। दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन और कई पड़ोसी देशों के बीच लंबे समय से विवाद बना हुआ है। ऐसे में जापान और फिलीपींस का बढ़ता रक्षा सहयोग बीजिंग की चिंता बढ़ा सकता है। हाल के वर्षों में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों और समुद्री दावों के कारण इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ा है। इसी के जवाब में अमेरिका के सहयोगी देश अपनी सामरिक साझेदारी को मजबूत करने में जुटे हैं।
0 comments:
Post a Comment