1. आबकारी विभाग में 722 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आबकारी कांस्टेबल के 722 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी और 24 जून 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर मानी जा रही है।
2. आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 140 पद
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 140 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं। इन पदों में 3 पद नियमित चयन प्रक्रिया के तहत और 137 पद नई चयन प्रक्रिया के तहत भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और अंतिम तिथि 13 मई 2026 निर्धारित की गई है। यह भर्ती ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आई है।
3. फायरमैन के 170 पदों पर भर्ती
राज्य में एक और बड़ी भर्ती फायरमैन के 170 पदों के लिए निकाली गई है। इस भर्ती के लिए भी 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 9 जून 2026 से शुरू होकर 29 जून 2026 तक चलेंगे। चयन प्रक्रिया के जरिए योग्य उम्मीदवारों को अग्निशमन विभाग में नौकरी का अवसर मिलेगा।
0 comments:
Post a Comment