खुशखबरी का दौर शुरू! बिहार में फिर आई 2 नई भर्ती, स्नातक को मौका

पटना। बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एक बार फिर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात यह है कि स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए दो बड़े अवसर एक साथ आए हैं। बीपीएससी ने जहां शुगर केन ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है, वहीं 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) के जरिए भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां की जाएंगी।

1 .शुगर केन ऑफिसर के 44 पदों पर भर्ती

बीपीएससी की ओर से शुगर केन ऑफिसर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 44 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 7 मई 2026 से शुरू होगी और 31 मई 2026 तक चलेगी।

2 .72वीं संयुक्त प्रतियोगिता के लिए नोटिश

इसके साथ ही बीपीएससी ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) के लिए भी अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत बिहार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। स्नातक पास उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिहार के युवाओं के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है, क्योंकि लंबे समय बाद इतनी बड़ी संख्या में पद निकाले गए हैं। प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है।

कौन कर सकता है आवेदन

इन दोनों भर्तियों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अंतिम वर्ष के कुछ उम्मीदवारों को भी नियमों के अनुसार मौका मिल सकता है। विस्तृत योग्यता और आयु सीमा की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

0 comments:

Post a Comment