सम्राट कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखें पूरी लिस्ट

पटना। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा नए मंत्रियों के जातीय और राजनीतिक समीकरणों को लेकर हो रही है। एनडीए सरकार ने कैबिनेट गठन में सवर्ण, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है। राजनीतिक जानकार इसे आने वाले चुनावों की रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।

बीजेपी ने सवर्ण और पिछड़े वर्ग पर लगाया दांव

विजय कुमार सिन्हा और इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र भूमिहार समाज से हैं

मिथलेश तिवारी और नीतीश मिश्रा ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

राजपूत समाज से संजय टाइगर और श्रेयसी सिंह को शामिल किया गया है।

दिलीप जायसवाल और अरुण शंकर प्रसाद के जरिए वैश्य समाज से आते हैं।

नंद किशोर राम रविदास समाज से आते हैं, जिससे दलित वर्ग को भी प्रतिनिधित्व मिला है।

रामकृपाल यादव यादव समाज से आते हैं, जबकि रमा निषाद मल्लाह समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं। 

केदार गुप्ता कानू समाज से जुड़े बड़े नेता माने जाते हैं। प्रमोद चंद्रवंशी, रामचंद्र प्रसाद और लखेंद्र पासवान को जगह देकर पार्टी ने अलग-अलग सामाजिक समूहों को संदेश देने की कोशिश की है। 

जेडीयू ने कुर्मी और अति पिछड़ा वर्ग पर फोकस बढ़ाया

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कुर्मी समाज से आते हैं।

श्रवण कुमार भी कुर्मी समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं।

अति पिछड़ा वर्ग में मदन सहनी को मल्लाह समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। 

दामोदर रावत और शीला मंडल धानुक समाज से आते हैं, जबकि बुलो मंडल गंगोता समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सुनील कुमार रविदास समाज से आते हैं, जबकि रत्नेश सदा मुसहर समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। अशोक चौधरी पासी समाज के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं।

अल्पसंख्यक समाज को साधने के लिए जमा खान को जगह दी गई है। वहीं लेसी सिंह राजपूत समाज और श्वेता गुप्ता वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं। भगवान सिंह कुशवाहा समाज से आते हैं।

एलजेपी और हम पार्टी ने भी साधा सामाजिक समीकरण

संजय पासवान को मंत्री बनाया गया है, जो दलित समाज से आते हैं। वहीं संजय सिंह राजपूत समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की ओर से संतोष कुमार सुमन को मंत्री बनाया गया है। वह मुसहर समाज से आते हैं और दलित राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं।

कुशवाहा वोट बैंक पर भी नजर

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा से दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वह कुशवाहा समाज से आते हैं।

0 comments:

Post a Comment