सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, कीमतें सुनकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर सोना और चांदी की कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बढ़ते दामों ने आम ग्राहकों से लेकर निवेशकों तक सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स और सर्राफा बाजार दोनों में कीमती धातुओं के दामों में मजबूत तेजी देखने को मिली है। कीमतों में आए इस उछाल के बाद बाजार में हलचल तेज हो गई है।

एमसीएक्स पर सोना 750 रुपये से ज्यादा उछला

एमसीएक्स पर 5 जून डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,52,132 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार सुबह यह 1,52,887 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में सोना 755 रुपये की तेजी के साथ 1,52,887 रुपये तक पहुंच गया। सुबह 9:40 बजे तक सोना 472 रुपये यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,52,604 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

चांदी ने भी दिखाई बड़ी तेजी

चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। एमसीएक्स पर 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,53,265 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुधवार को यह 2,54,998 रुपये पर खुली। कारोबार के दौरान चांदी 3,790 रुपये की तेजी के साथ 2,57,055 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। सुबह 9:45 बजे चांदी 2,035 रुपये यानी 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,55,300 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती दिखाई दी।

सर्राफा बाजार में भी बढ़े दाम

घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोना और चांदी महंगे हो गए। 24 कैरेट सोने की कीमत 330 रुपये बढ़कर 1,52,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। वहीं 22 कैरेट सोना 300 रुपये की तेजी के साथ 1,39,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट सोना भी 200 रुपये महंगा होकर 1,14,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। चांदी की कीमतों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली और इसका भाव 5,000 रुपये बढ़कर 2,70,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया।

0 comments:

Post a Comment