सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बड़ी हलचल
रिपोर्ट्स के मुताबिक INSAT-3DS सैटेलाइट से मिली तस्वीरों में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर घने बादलों और चक्रवाती हवाओं का बड़ा सिस्टम सक्रिय दिखाई दिया है। यह बादलों का समूह अब धीरे-धीरे हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यही पश्चिमी विक्षोभ आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है।
बंगाल की खाड़ी से बढ़ रही नमी
वहीं, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी उत्तर भारत की ओर बढ़ रही है। जब यह नमी पश्चिम से आ रहे तूफानी सिस्टम से टकराएगी तो कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने, धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है।
इन 6 राज्यों में बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। जिन प्रमुख राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है, उनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं।
प्री-मॉनसून गतिविधियां हुईं तेज
पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम तेजी से बदल रहा है। वहां बादलों की सक्रियता बढ़ने से प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बन रहे बादलों को देखकर मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मॉनसून की तैयारी धीरे-धीरे मजबूत हो रही है।

0 comments:
Post a Comment