क्यों 6 दिन तक प्रभावित रहेगा बैंकिंग कामकाज?
इस दौरान बैंकिंग सेवाएं बाधित होने के पीछे कई कारण एक साथ पड़ रहे हैं, जिनसे लगातार छुट्टियों और संभावित हड़ताल का माहौल बन गया है।
1. वीकेंड की छुट्टियां
23 मई को महीने का चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होती हैं।
2. कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल
बैंक कर्मचारी संगठन All India State Bank of India Staff Federation ने अपनी मांगों को लेकर 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। अगर यह हड़ताल होती है तो बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हो सकती हैं।
3. बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टी
रिजर्व बैंक द्वारा घोषित अवकाश के अनुसार बकरीद के मौके पर 27 मई को अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में यह छुट्टी 28 मई तक भी लागू रह सकती है, जिससे बैंकिंग ब्रांचों का कामकाज और प्रभावित होगा।
किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?
इस अवधि में मुख्य रूप से ब्रांच आधारित सेवाएं प्रभावित होंगी, जैसे: नकद जमा और निकासी, चेक क्लीयरेंस, डिमांड ड्राफ्ट और अन्य कागजी कार्य, पासबुक अपडेट आदि। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment