बिहार में फिर बड़ी खुशखबरी, CM सम्राट के 5 बड़े फैसलों से जनता को राहत

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, खेल, स्वास्थ्य, उद्योग और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई गई। जानकारी के अनुसार, कैबिनेट ने कुल 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिनका सीधा असर आम जनता और राज्य के विकास पर देखने को मिलेगा।

आपको बता दें की सरकार के इन फैसलों को बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी माना जा रहा है। खास बात यह है कि कैबिनेट में आधारभूत ढांचे, रोजगार, खेल सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।

कैमूर में बनेगा पावर प्लांट

ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कैमूर जिले में ईएसई एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत सहायता देने का फैसला लिया गया है। इससे इलाके में बिजली उत्पादन बढ़ेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी तैयार होंगे।

स्वास्थ्य और शिक्षा पर फोकस

कैबिनेट ने पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत 747 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी करने की मंजूरी दी है। इससे ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में कई पदों के पुनर्गठन और 53 नए पद सृजित करने का फैसला भी लिया गया।

खेल सुविधाओं का होगा विस्तार

बिहार में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए कई जिलों में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम बनाने का फैसला लिया गया है। अरवल में 6.81 एकड़ जमीन पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा। औरंगाबाद के देव में 13.09 एकड़ जमीन खेल विभाग को दी जाएगी। सहरसा के सलखुआ में आउटडोर स्टेडियम निर्माण के लिए 6.61 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।

युवाओं के लिए लागू होगी नई नीति

राज्य सरकार ने तकनीकी और विशेषज्ञ सेवाओं को मजबूत करने के लिए 'यंग प्रोफेशनल नीति-2026' लागू करने को मंजूरी दी है। इस नीति के जरिए युवाओं को सरकारी परियोजनाओं और प्रशासनिक कार्यों में अवसर मिलेंगे। माना जा रहा है कि इससे पढ़े-लिखे युवाओं के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

गया से बैंकॉक के लिए शुरू होगी सीधी फ्लाइट

कैबिनेट बैठक का सबसे चर्चित फैसला गया से बैंकॉक के बीच सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू करने का रहा। सरकार ने इस सेवा को मंजूरी देते हुए एयरलाइन कंपनी को आर्थिक सहायता देने का भी फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइन जल्द इस रूट पर फ्लाइट सेवा शुरू कर सकती है।

0 comments:

Post a Comment