30 मई को लगेगा रोजगार मेला
कासगंज बस स्टैंड परिसर में 30 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में योग्य महिला अभ्यर्थियों का चयन संविदा परिचालक (कंडक्टर) पद के लिए किया जाएगा। इच्छुक महिलाएं और युवतियां सीधे मेले में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी।
इन्हे मिलेगी प्राथमिकता
भर्ती प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड से जुड़े अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे प्रशिक्षित और अनुशासित युवतियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
जरूरी योग्यता क्या है?
संविदा परिचालक पद के लिए आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है। इसके साथ ही कंप्यूटर का CCC प्रमाण पत्र भी अनिवार्य रखा गया है।
आयु सीमा भी तय
इस भर्ती में 18 वर्ष से 40 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
महिलाओं के लिए अच्छा अवसर
जो महिलाएं नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह रोजगार मेला एक अच्छा मौका साबित हो सकता है। खासकर ग्रामीण और छोटे शहरों की युवतियों को इससे सरकारी व्यवस्था में काम करने का अवसर मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment