1 जनवरी 2026 से लागू होगा नया डीए
वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, महंगाई भत्ते की नई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी। यानी कर्मचारियों और पेंशनर्स को जनवरी से बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा। सरकार के इस निर्णय को बढ़ती महंगाई के बीच बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।
मई के वेतन से मिलेगा फायदा
सरकारी कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ मई 2026 के वेतन से मिलना शुरू होगा। यानी मई की सैलरी 60 प्रतिशत महंगाई भत्ते के साथ जारी की जाएगी। इससे कर्मचारियों की मासिक आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
रिटायर्ड कर्मचारियों को नकद राहत
सरकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत देते हुए कहा है कि जिन कर्मचारियों की सेवा आदेश जारी होने से पहले समाप्त हो चुकी है या जो 1 जनवरी 2026 से आदेश जारी होने तक रिटायर हो चुके हैं, उन्हें एरियर की पूरी राशि नकद दी जाएगी। इसके अलावा अगले छह महीनों में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को भी नकद भुगतान का लाभ मिलेगा।
किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?
यह फैसला प्रदेश के नियमित राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों के कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और यूजीसी वेतनमान पर कार्यरत कर्मियों पर लागू होगा। महंगाई के लगातार बढ़ते दबाव के बीच राज्य सरकार का यह फैसला कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

0 comments:
Post a Comment