यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी! IAS-PCS फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क IAS-PCS कोचिंग योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आपको बता दें की इस योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को राज्य के विभिन्न परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों में IAS/PCS प्रारंभिक परीक्षा 2026 की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

फ्री कोचिंग योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी: अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। उम्मीदवार SC, ST या OBC वर्ग से संबंधित होना चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर 'ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें' लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें। आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू : 18 मई 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 18 जून 2026

फॉर्म करेक्शन की अंतिम तिथि : 18 जून 2026

एडमिट कार्ड जारी : 25 जून 2026

प्रवेश परीक्षा तिथि : 05 जुलाई 2026

रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि : 28 जुलाई 2026

कोचिंग सत्र शुरू होने की संभावित तिथि : 1 अगस्त 2026

क्या मिलेगा फायदा?

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की बेहतर तैयारी का मौका देना है। मुफ्त कोचिंग के जरिए अभ्यर्थियों को अनुभवी फैकल्टी, स्टडी मटेरियल और परीक्षा मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना बढ़ सके।

0 comments:

Post a Comment