डेयरी कोऑपरेटिव के अनुसार दूध उत्पादन की लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पशु चारे की कीमतें, ट्रांसपोर्ट खर्च और अन्य इनपुट कॉस्ट में वृद्धि के कारण यह निर्णय लेना पड़ा है। इन बढ़ती लागतों का सीधा असर अब खुदरा कीमतों पर दिखाई दे रहा है।
सभी प्रमुख दूध वैरायटी के दाम बढ़े
नई दरों के अनुसार दूध के विभिन्न प्रकारों की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इससे फुल क्रीम, टोंड और गाय के दूध समेत सभी प्रमुख श्रेणियां प्रभावित हुई हैं।
नई दरें इस प्रकार हैं:
सुधा गोल्ड (फुल क्रीम): 65 रुपये से बढ़कर 67 रुपये प्रति लीटर
सुधा शक्ति: 57 रुपये से बढ़कर 59 रुपये प्रति लीटर
गाय का दूध: 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर
सुधा डिलाइट: 62 रुपये से बढ़कर 64 रुपये प्रति लीटर
टोंड मिल्क: 52 रुपये से बढ़कर 54 रुपये प्रति लीटर
स्टैंडर्ड मिल्क: 57 रुपये से बढ़कर 59 रुपये प्रति लीटर
चाय स्पेशल दूध: 50 रुपये से बढ़कर 52 रुपये प्रति लीटर
देश के अन्य राज्यों में भी महंगाई का असर
दूध की कीमतों में बढ़ोतरी सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है। हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर, केरल और राजस्थान जैसे राज्यों में भी दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। कई जगहों पर अमूल और मदर डेयरी जैसी कंपनियों ने भी प्रति लीटर कीमत में इजाफा किया है।

0 comments:
Post a Comment