अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार अपराध खत्म करने और सुशासन को मजबूत करने के लिए पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार चाहती है कि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो और अपराधियों में कानून का डर बना रहे।
पुलिस को आधुनिक बनाने पर जोर
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार पुलिस को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने संसाधनों और सुविधाओं के लिए 150 करोड़ रुपये की मांग रखी है, लेकिन जरूरत पड़ने पर सरकार 200 करोड़ रुपये तक खर्च करने को तैयार है। उनका कहना था कि बेहतर संसाधन मिलने से पुलिस और प्रभावी तरीके से काम कर सकेगी।
बिहार पुलिस की खुलकर सराहना
डीजीपी विनय कुमार की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस की मेहनत और समर्पण की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात काम करते हैं और उन्हीं की वजह से राज्य में कानून व्यवस्था बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस पर जितना निवेश किया जाए, वह कम है क्योंकि पुलिस ही सुशासन की सबसे बड़ी ताकत है।
पुलिसकर्मियों को चिंता मुक्त रहने की सलाह
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मियों को मानसिक दबाव से मुक्त रहकर काम करना चाहिए। अगर पुलिस बल तनाव में रहेगा तो उसका असर कानून व्यवस्था पर पड़ेगा। उन्होंने माना कि पुलिस की नौकरी बेहद कठिन होती है क्योंकि उन्हें चौबीसों घंटे और सातों दिन ड्यूटी करनी पड़ती है। सरकार पुलिस परिवारों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी काम कर रही है।
बिहार पुलिस में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार पुलिस अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि करीब 30 हजार महिलाएं अब बिहार पुलिस का हिस्सा बन चुकी हैं। इससे पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और संतुलन आया है। सरकार महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ाने की दिशा में भी काम कर रही है।
.png)
0 comments:
Post a Comment