सरकार के इस फैसले को ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर के विकास के लिए बड़ी खुशखबरी माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने केवल सड़क निर्माण पर ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक और आपात सुविधाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया है।
ब्लॉक और तहसील मुख्यालयों के पास बनेंगे हेलीपैड
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालयों के पास हेलीपैड बनाने के निर्देश भी दिए हैं। सरकार का मानना है कि प्राकृतिक आपदा, स्वास्थ्य आपातकाल या अन्य संकट की स्थिति में हेलीपैड बेहद उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को इन हेलीपैड्स के रखरखाव की जिम्मेदारी भी सौंपी है। साथ ही इनके उपयोग के लिए निर्धारित शुल्क लेने की बात कही गई है।
सड़क परियोजनाओं की गुणवत्ता पर खास जोर
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में साफ कहा कि सड़क, पुल और संपर्क मार्ग केवल आवागमन के साधन नहीं होते, बल्कि वे व्यापार, रोजगार और सामाजिक विकास की रफ्तार तय करते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर परियोजना के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए, ताकि काम की गुणवत्ता और समयसीमा पर निगरानी रखी जा सके।
जिलों में जाकर होगा निरीक्षण
सरकार ने सड़क निर्माण कार्यों की निगरानी को और सख्त करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग की टीमें जिलों में जाकर कार्यों का निरीक्षण करें और गुणवत्ता की जांच करें। डीएम और सीडीओ को भी पिछले वर्ष स्वीकृत परियोजनाओं की समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा गया है।
गांवो में बनेंगी सीसी सड़कें
सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा देने पर भी जोर दे रही है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि दो किलोमीटर तक के ग्रामीण मार्गों पर जरूरत के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सीसी रोड का निर्माण कराया जाए। इससे गांवों में आवाजाही आसान होगी और बरसात के दौरान खराब सड़कों की समस्या से राहत मिल सकती है।
0 comments:
Post a Comment