BRO GREF Recruitment 2026: 899 पदों पर भर्ती शुरू

न्यूज डेस्क। सीमा सड़क संगठन (BRO) ने वर्ष 2026 के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) में विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर कुल 899 रिक्तियां निकाली गई हैं। इस भर्ती के जरिए देशभर के युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है।

899 पदों पर होगी भर्ती

BRO भर्ती 2026 के तहत ड्राफ्ट्समैन, हिंदी टाइपिस्ट, स्टोर कीपर टेक्निकल, ऑपरेटर कम्युनिकेशन, ऑपरेटर एक्सकेवेटिंग मशीनरी और इलेक्ट्रिशियन सहित कुल छह ट्रेडों में नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें पूर्व सैनिकों और दिव्यांग श्रेणी के लिए भी आरक्षित सीटें शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया शुरू

इच्छुक उम्मीदवार 21 मई 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2026 तय की गई है। इस भर्ती में आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर डाक के जरिए GREF सेंटर, पुणे भेजना होगा।

वेतन और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार वेतन और भत्ते दिए जाएंगे। ड्राफ्ट्समैन पद के लिए पे बैंड-1 के तहत वेतनमान ₹5200-20200 के साथ ₹2800 ग्रेड पे मिलेगा। अन्य पदों के लिए ₹1900 ग्रेड पे निर्धारित किया गया है। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता, कठिन क्षेत्र भत्ता और जोखिम भत्ता जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जाएंगी।

चयन प्रक्रिया क्या?

BRO भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के जरिए किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), ट्रेड टेस्ट, मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे। जो उम्मीदवार सभी चरण सफलतापूर्वक पास करेंगे, उन्हें अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

कहां भेजना होगा आवेदन?

उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र इस पते पर भेजना होगा: Commandant, GREF Centre, Dighi Camp, Pune - 411015, सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment