सम्राट कैबिनेट का बड़ा ऐलान: बिहार के इन जिलों की लगी लॉटरी

पटना। बिहार सरकार ने अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई उड़ान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में गया से बैंकॉक के बीच सीधी अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले को राज्य के पर्यटन और आर्थिक विकास के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

गया-बैंकॉक सीधी उड़ान को मंजूरी

कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि गया जी से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बीच नॉन-स्टॉप अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू की जाएगी। इस सेवा के संचालन के लिए IndiGo Airlines का चयन किया गया है। प्रारंभिक चरण में यह उड़ान सप्ताह में दो दिन संचालित होगी।

बैठक में गया स्थित एकीकृत मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) में जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 428 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले जलाशय निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इससे औद्योगिक इकाइयों को लंबे समय तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

इन जिलों को भी लगी लॉटरी

इसके अलावा कैमूर में पावर प्लांट परियोजना, सहरसा में आउटडोर स्टेडियम और अरवल तथा औरंगाबाद में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं के लिए कई एकड़ भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित की जाएगी।

स्वास्थ्य और रोजगार क्षेत्र में बड़ा निवेश

ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र से प्राप्त अनुदान के तहत बिहार आकस्मिकता कोष से लगभग 747 करोड़ रुपये की अग्रिम स्वीकृति दी गई है। इस राशि का उपयोग नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के विकास में किया जाएगा। सरकार ने माना है कि इन प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बेहतर होगी और रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।

0 comments:

Post a Comment