सावधान रहें! यूपी के 23 जिलों में भीषण हीट वेव की चेतावनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की है। खासकर 23 जिलों में स्थिति गंभीर मानी जा रही है, जहां तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

23 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

21 मई के लिए मौसम विभाग ने बांदा सहित 23 जिलों में हीट वेव और वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मिर्जापुर, संतरविदास नगर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, कानपुर, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, मैनपुरी, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, हाथरस, मथुरा और अलीगढ़ शामिल हैं।

रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में रेड अलर्ट भी जारी किया है, जहां अगले तीन दिनों तक अत्यधिक गर्मी और उष्ण रात्रि की स्थिति बनी रह सकती है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले: सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, कन्नौज, फर्रुखाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, गाजियाबाद आदि जिले में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट हैं।

येलो अलर्ट वाले जिले: गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर सहित कई अन्य जिले। 

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और हल्के कपड़ों का उपयोग करें। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

0 comments:

Post a Comment