ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार प्रभाव
ज्योतिष के अनुसार इस प्रकार की युति को बेहद शुभ माना जाता है। चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतीक है, बृहस्पति ज्ञान और भाग्य का, जबकि शुक्र प्रेम, सुख और धन का प्रतिनिधित्व करता है। इन तीनों का एक साथ आना कई राशियों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
इन 4 राशियों को मिल सकता है लाभ
1. कर्क राशि: चंद्रमा की कृपा से इस राशि के जातकों को मानसिक शांति, पारिवारिक सुख और करियर में स्थिरता मिल सकती है।
2. वृषभ राशि: शुक्र की मजबूत स्थिति के कारण इस राशि के जातक को धन लाभ, नए अवसर और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।
3. तुला राशि: शुक्र से प्रभावित इस राशि के जातक को प्रेम संबंधों, सामाजिक प्रतिष्ठा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
4. धनु राशि: बृहस्पति की कृपा से इस राशि के जातक को शिक्षा, करियर और भाग्य में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

0 comments:
Post a Comment