SSC CGL भर्ती 2026: 12256 पदों के लिए करें आवेदन

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नौकरी पाने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Staff Selection Commission ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लगभग 12,256 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

भर्ती का मुख्य विवरण

SSC CGL 2026 के माध्यम से देशभर के ग्रुप B और ग्रुप C पदों को भरा जाएगा। इनमें कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं जैसेअसिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सीबीआई/एनआईए सब-इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, ऑडिट ऑफिसर, टैक्स असिस्टेंट, अकाउंटेंट और अन्य प्रशासनिक पद।

महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू होकर 22 जून 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें। परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से अगस्त-सितंबर 2026 (Tier-I) और दिसंबर 2026 (Tier-II) में किया जाएगा।

योग्यता और चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) डिग्री होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी टियर-1 और टियर-2 कंप्यूटर आधारित परीक्षा, जिसमें कुछ पदों के लिए DEST और CPT टेस्ट भी शामिल होंगे।

वेतनमान और सुविधाएं

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 4 से लेकर पे लेवल 8 तक के तहत वेतन मिलेगा, जो लगभग ₹25,500 से ₹1,51,100 प्रति माह तक हो सकता है। इसके साथ ही सरकारी नौकरी के सभी लाभ जैसे पेंशन, भत्ते और सुरक्षा भी मिलेंगे।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से कर सकते है या फिर एसएससी के मोबाइल ऐप के जरिए भी आवेदन किया जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment