बिहारवासियों के लिए 6 बड़ी खुशखबरी
1. पुलिसकर्मियों के परिवारों को बड़ा आर्थिक सहारा
कार्यक्रम के दौरान 61 दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को करीब 37.5 करोड़ रुपये की बीमा राशि वितरित की गई। सरकार ने भरोसा दिलाया कि पुलिसकर्मियों के परिवारों की चिंता सरकार करेगी और उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।
2. बिहार में 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योग और रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा लक्ष्य तय किया है। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर से पहले बिहार में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने की योजना है। इससे उद्योग-धंधों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
3. हर प्रखंड में मॉडल स्कूल खोलने की तैयारी
सरकार ने राज्य के सभी 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल विकसित करने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे स्कूल बनाए जाएं जहां बड़े अधिकारी और मंत्री भी अपने बच्चों का दाखिला कराने की इच्छा रखें। इसके अलावा सभी 40 पुलिस लाइनों में भी अच्छे स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
4. पुलिसकर्मियों को मिलेगी कैशलेस मेडिकल सुविधा
सरकार पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल को कैशलेस मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सरकार जरूरत पड़ने पर 150 करोड़ की जगह 200 करोड़ रुपये तक खर्च करने को तैयार है।
5. बिहार में सुशासन और सुरक्षा पर जोर
मुख्यमंत्री ने पुलिस बल को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई पुलिस को चुनौती देता है तो उसे 48 घंटे के भीतर जवाब मिलना चाहिए। सरकार का उद्देश्य राज्य में मजबूत कानून व्यवस्था कायम करना है ताकि निवेश और विकास को गति मिल सके।
6 .उद्योग और रोजगार पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार अब सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से आगे बढ़ चुका है। अब राज्य को उद्योग और निवेश की जरूरत है। उन्होंने बताया कि सरकार राजस्व बढ़ाने और औद्योगिक विकास को तेज करने पर काम कर रही है।
.png)
0 comments:
Post a Comment