बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी! यूपी में 1 नई भर्ती का ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए प्रदेश के अलग-अलग विभागों में कुल 1829 खाली पदों को भरा जाएगा।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार तय तारीख के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

UPSSSC की ओर से जारी भर्ती में मुख्य रूप से दो पद शामिल हैं: ऑडिटर (लेखा परीक्षक) और असिस्टेंट अकाउंटेंट (सहायक लेखाकार), इन पदों पर नियुक्तियां उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में की जाएंगी।

1829 पदों पर निकली वैकेंसी

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1829 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा।

PET-2025 पास उम्मीदवार करें आवेदन

इस भर्ती की सबसे जरूरी शर्त यह है कि केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे, जिन्होंने UPSSSC PET-2025 परीक्षा में भाग लिया हो और उनके पास वैध PET-2025 स्कोर कार्ड हो। बिना PET स्कोर कार्ड वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:

आवेदन शुरू होने की तारीख: 14 जुलाई 2026

आवेदन की अंतिम तारीख: 3 अगस्त 2026

आवेदन में सुधार और फीस मिलान की अंतिम तारीख: 10 अगस्त 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करते हुए समय पर आवेदन पूरा कर लें।

0 comments:

Post a Comment