AI तकनीक से होगी स्कूलों की निगरानी
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार स्कूलों में ऐसी व्यवस्था लागू करने की दिशा में काम कर रही है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए शिक्षकों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शिक्षक स्कूल समय में पूरी जिम्मेदारी के साथ बच्चों को पढ़ाएं।
नई व्यवस्था में अगर कोई शिक्षक बिना जरूरी कारण के स्कूल परिसर से बाहर जाता है तो उसकी उपस्थिति पर असर पड़ सकता है। बताया गया है कि लंबे समय तक स्कूल से बाहर रहने पर हाजिरी कटने और वेतन में कटौती जैसी कार्रवाई की जा सकती है।
पढ़ाई के समय गायब रहने पर होगी कार्रवाई
शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि स्कूलों में अब बहानेबाजी और लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षकों की जिम्मेदारी सिर्फ स्कूल पहुंचने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और बेहतर भविष्य तैयार करना भी उनकी अहम भूमिका है। सरकार का मानना है कि नियमित उपस्थिति से छात्रों की पढ़ाई में सुधार आएगा और सरकारी स्कूलों की व्यवस्था मजबूत होगी।
शिक्षकों की मांगों पर भी सरकार का ध्यान
वहीं, शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि शिक्षकों से जुड़े कई लंबित मामलों पर सरकार काम कर रही है। इसमें एसीपी लाभ, वेतन विसंगतियां और प्रमोशन जैसे मुद्दे शामिल हैं। सरकार की कोशिश है कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान समय पर किया जाए।

0 comments:
Post a Comment