मौजूदा समय में 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-6 कर्मचारियों की शुरुआती बेसिक सैलरी 35,400 रुपये है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर के आधार पर इस वेतन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
फिटमेंट फैक्टर तय करेगा नई सैलरी
8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी का सबसे बड़ा आधार फिटमेंट फैक्टर होगा। अभी अंतिम फिटमेंट फैक्टर तय नहीं हुआ है, लेकिन अलग-अलग संभावनाओं के आधार पर सैलरी का अनुमान लगाया जा रहा है।
1 .अगर फिटमेंट फैक्टर 1.92 रखा जाता है तो 4200 ग्रेड-पे वाले कर्मचारियों की बेसिक सैलरी लगभग 67,968 रुपये तक पहुंच सकती है। यानी मौजूदा बेसिक पे की तुलना में करीब 32,568 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है।
2 .वहीं अगर फिटमेंट फैक्टर 2.28 तय होता है तो बेसिक सैलरी लगभग 80,712 रुपये हो सकती है। इस स्थिति में करीब 45,312 रुपये तक का इजाफा अनुमानित है।
3 .अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 तक जाता है तो 4200 ग्रेड-पे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी करीब 1,01,244 रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
इसके अलावा कर्मचारी संगठनों की ओर से 3.0 से 3.10 फिटमेंट फैक्टर की मांग की जा रही है। अगर यह लागू होता है तो बेसिक सैलरी 1.07 लाख रुपये से अधिक हो सकती है।
ग्रॉस सैलरी में भी होगा बड़ा असर
कर्मचारियों की कुल कमाई केवल बेसिक पे से तय नहीं होती है। इसमें महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) समेत कई भत्ते शामिल होते हैं। अगर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.28 के आसपास तय होता है तो अनुमान के अनुसार 4200 ग्रेड-पे कर्मचारी की बेसिक सैलरी करीब 80,712 रुपये हो सकती है और सभी भत्तों को जोड़ने के बाद ग्रॉस सैलरी लगभग 1.19 लाख रुपये प्रति माह तक पहुंच सकती है।
एरियर को लेकर भी कर्मचारियों की नजर
8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद कर्मचारियों को एरियर मिलने की भी उम्मीद है। क्योंकि आयोग की प्रक्रिया पूरी होने और अंतिम फैसला आने में समय लग सकता है, ऐसे में लागू तारीख और वास्तविक भुगतान के बीच की अवधि का बकाया भुगतान महत्वपूर्ण होगा। हालांकि नई सैलरी और एरियर की अंतिम तस्वीर सरकार द्वारा फिटमेंट फैक्टर और आयोग की सिफारिशों को मंजूरी देने के बाद ही साफ होगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment