19 जून को कई जिलों में बारिश
शुक्रवार को राज्य के अधिकतर हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में कुछ गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बेगूसराय, लखीसराय, समस्तीपुर और मुंगेर में भारी बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। साथ ही हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इसके अलावा बांका, भागलपुर, गया, जहानाबाद, जमुई, खगड़िया, नालंदा, नवादा, पटना और शेखपुरा में भी बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना है।
अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 20 जून से 24 जून तक बिहार के कई हिस्सों में बारिश, बादल गरजने और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। खासकर उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। मानसून की बढ़ती गतिविधियों के कारण आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे कमी आ सकती है और लोगों को गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।
बारिश और वज्रपात के दौरान लोगों के लिए जरूरी सलाह
बारिश और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर रहने से बचें। तेज हवा के समय पेड़, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूरी बनाए रखें। मौसम विभाग के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है।

0 comments:
Post a Comment