1 .गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती
UPSSSC की ओर से गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के तहत कुल 1182 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी (B.Sc) की डिग्री होना जरूरी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 28 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से करना होगा।
2 .वन रक्षक के 708 पदों पर मौका
यूपी में वन विभाग से जुड़ी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए भी अच्छी खबर है। UPSSSC वन रक्षक भर्ती 2026 के तहत 708 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं-12वीं पास रखी गई है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से जरूरी प्रमाणपत्र होना चाहिए। वन रक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी और आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई 2026 तय की गई है।
युवाओं के लिए क्यों खास है यह भर्ती?
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में एक साथ दो बड़ी भर्तियों का आना युवाओं के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है। इन पदों पर चयन प्रक्रिया आयोग द्वारा तय नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में सभी शर्तों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

0 comments:
Post a Comment