इनमें पहली भर्ती संयुक्त लोअर सबऑर्डिनेट सर्विसेज (Lower PCS) मुख्य परीक्षा 2026 है, जबकि दूसरी भर्ती ब्लॉक ऑर्गेनाइजर और प्लाटून कमांडर पदों के लिए निकाली गई है। दोनों भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी।
1 .UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 में 2587 पद
UPSSSC की ओर से लोअर सबऑर्डिनेट सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2026 के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत अलग-अलग विभागों में कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में कुल 2587 पद रखे गए हैं। पहले पदों की संख्या 2285 थी, जिसे बाद में संशोधित किया गया है। भर्ती में क्लर्क, अकाउंट इंस्पेक्टर, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर समेत कई पद शामिल हैं।
आवेदन की तारीख
आवेदन शुरू: 29 मई 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 25 जून 2026
सुधार की अंतिम तारीख: 2 जुलाई 2026
2 .प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के 295 पद
दूसरी बड़ी भर्ती होमगार्ड मुख्यालय, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत निकाली गई है। इसमें ब्लॉक ऑर्गेनाइजर और प्लाटून कमांडर के पद शामिल हैं। इस भर्ती के तहत कुल 295 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए भी उम्मीदवार का स्नातक पास होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थियों का चयन मुख्य लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू: 16 जून 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 6 जुलाई 2026
शुल्क सुधार की अंतिम तारीख: 13 जुलाई 2026
युवाओं के लिए क्यों खास है यह मौका?
उत्तर प्रदेश में लगातार सरकारी भर्तियों के आने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत मिली है। दोनों भर्तियों में स्नातक उम्मीदवारों को मौका दिया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता, परीक्षा पैटर्न और अन्य नियमों को जरूर जांच लें।

0 comments:
Post a Comment