8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद वेतन संरचना में बदलाव होगा और बेसिक पे के साथ-साथ भत्तों में भी संशोधन किया जा सकता है।
फिटमेंट फैक्टर से कितना बढ़ सकता है वेतन?
कर्मचारी संगठनों की ओर से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग की जा रही है। संभावित गणना के अनुसार अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर पर वेतन इस तरह बदल सकता है:
अगर फिटमेंट फैक्टर 2.28 होता है:
Pay Level-9 की बेसिक सैलरी करीब ₹1,21,000 तक पहुंच सकती है
Pay Level-10 की बेसिक सैलरी करीब ₹1,27,000 तक हो सकती है
अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 होता है:
Pay Level-9 की बेसिक करीब ₹1,36,000
Pay Level-10 की बेसिक करीब ₹1,44,000 तक जा सकती है
अगर फिटमेंट फैक्टर 3.00 होता है:
Pay Level-9 की बेसिक करीब ₹1,59,000
Pay Level-10 की बेसिक करीब ₹1,68,000 तक पहुंच सकती है
हालांकि ये आंकड़े अनुमान पर आधारित हैं, अंतिम फैसला सरकार और वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद ही तय होगा।
ग्रॉस सैलरी कैसे होगी तय?
कर्मचारियों की कुल सैलरी केवल बेसिक पे से तय नहीं होगी। इसमें कई भत्ते भी शामिल होंगे। नई सैलरी में मुख्य रूप से ये चीजें शामिल होंगी, संशोधित बेसिक पे, हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस, अन्य सरकारी भत्ते, HRA शहर की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। बड़े शहरों में यह ज्यादा और छोटे शहरों में कम हो सकता है।
DA को लेकर क्या होगा बदलाव?
8वें वेतन आयोग के लागू होने पर मौजूदा महंगाई भत्ता (DA) को नई वेतन व्यवस्था में शामिल किया जा सकता है। इसके बाद नई बेसिक सैलरी के आधार पर DA की गणना दोबारा शुरू होने की संभावना है।
कब से लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग?
संभावना है कि 8वें वेतन आयोग का प्रभाव 1 जनवरी 2026 से माना जा सकता है। आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए समय दिया गया है। अगर लागू होने में देरी होती है तो कर्मचारियों को पिछले समय का एरियर मिलने की संभावना रहेगी।

0 comments:
Post a Comment