ऑनलाइन आवेदन की तारीखें
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 4 जून 2026 से 24 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी
पद का नाम: आबकारी सिपाही (Excise Constable)
कुल पद: 722
विभाग: आबकारी आयुक्त कार्यालय, प्रयागराज
नौकरी का स्थान: उत्तर प्रदेश
वेतनमान: लेवल-2 के तहत ₹19,900 से ₹63,200 रुपये तक।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास UPSSSC PET-2025 का वैध स्कोर कार्ड होना जरूरी है। PET-2025 में शामिल अभ्यर्थियों के सामान्यीकृत स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण आयोजित किए जाएंगे।
युवाओं के लिए रोजगार का अवसर
उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में आबकारी विभाग में 722 पदों की भर्ती रोजगार पाने का अच्छा मौका दे सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती की पात्रता, नियम और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लें।

0 comments:
Post a Comment