बिहार के इन 13 जिलों के SP बदले, जानें किसे मिली कहां जिम्मेदारी

पटना। बिहार में पुलिस प्रशासन को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस बदलाव के तहत 13 जिलों के एसपी बदले गए हैं, जबकि पटना समेत कई बड़े शहरों के पुलिस अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।

पश्चिम चंपारण, पूर्णिया और बांका में नई तैनाती

पश्चिम चंपारण जिले की जिम्मेदारी कुमार गौतम कुमार को दी गई है। इससे पहले वह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में कमांडेंट के पद पर तैनात थे।

शौर्य सुमन को पूर्णिया का एसएसपी बनाया गया है। इससे पहले वह पश्चिम चंपारण के एसपी के पद पर कार्यरत थे।

बांका जिले में अमितेश कुमार को नया एसपी बनाया गया है। वह इससे पहले विशेष शाखा सुरक्षा में एसपी के पद पर तैनात थे।

जहानाबाद, सहरसा और वैशाली में भी बदलाव

जहानाबाद जिले में कोटा किरण कुमार को एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जहानाबाद के पूर्व एसपी अपराजित को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में नई जिम्मेदारी मिली है।

सहरसा के एसपी हिमांशु का तबादला शेखपुरा किया गया है। वहीं शेखपुरा के एसपी बलिराम चौधरी को विशेष शाखा भेजा गया है।

वैशाली जिले में शुभांक मिश्रा को नया एसपी बनाया गया है। इससे पहले वह शिवहर के एसपी थे। वहीं वैशाली के पुराने एसपी विक्रम सिहाग को सहरसा की कमान सौंपी गई है।

कैमूर, खगड़िया और बगहा में भी नए एसपी

कटिहार के एसपी शिखर चौधरी को कैमूर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं कैमूर के एसपी हरिमोहन शुक्ला को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है।

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में तैनात राजेश कुमार को बगहा का एसपी बनाया गया है। जबकि बगहा के एसपी रामानंद कौशल को अपराध अनुसंधान विभाग भेजा गया है।

खगड़िया के एसपी भानू प्रताप सिंह को नई जिम्मेदारी मिली है और उन्हें खगड़िया जिले का एसपी बनाया गया है।

पटना में भी हुआ बड़ा बदलाव

पटना सिटी एसपी पश्चिमी रहे भानू प्रताप सिंह का तबादला खगड़िया किया गया है। उनकी जगह संकेत कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।

पटना सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार को कटिहार का एसपी बनाया गया है। उनकी जगह शैलजा को तैनात किया गया है।

पटना सिटी एसपी मध्य के पद पर ममता कल्याणी को नियुक्त किया गया है।

कई अन्य अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

गया जिले में सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी के पदों पर भी बदलाव किया गया है। पटना सदर के एसडीपीओ अभिनव को गया का सिटी एसपी बनाया गया है, जबकि दिव्यांजली जायसवाल को गया ग्रामीण एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा दरभंगा ग्रामीण एसपी, भागलपुर सिटी एसपी समेत कई पदों पर भी नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

0 comments:

Post a Comment