खुशखबरी पर खुशखबरी: यूपी के 2.71 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को जल्द ही 23वीं किस्त का लाभ मिलने जा रहा है। इस किस्त के जरिए प्रदेश के लाखों किसानों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से करोड़ों रुपये की राशि भेजी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसान इस बार पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त से लाभान्वित होंगे। केंद्र सरकार की ओर से यूपी के किसानों के लिए करीब 4352.40 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। इससे किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में मदद मिलेगी और आर्थिक सहारा मिलेगा।

किसानों के खाते में सीधे पहुंचेगी रकम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। सरकार का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को खेती के दौरान आर्थिक मजबूती देना है।

23वीं किस्त जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश में इस योजना के तहत किसानों को मिलने वाली कुल राशि का आंकड़ा और बढ़ जाएगा। इससे पहले प्रदेश के किसानों के खाते में 22 किस्तों के माध्यम से 99,032.58 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंच चुकी है।

पीएम मोदी करेंगे किस्त जारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान देशभर के किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान यूपीएग्रीज परियोजना के खरीफ संस्करण का शुभारंभ भी किया जाएगा, जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र को और मजबूत बनाना है।

0 comments:

Post a Comment