सरकार के इस निर्णय से गर्मी से परेशान छात्रों और अभिभावकों को राहत मिली है। इससे पहले स्कूलों को 16 जून से खोलने की तैयारी थी, लेकिन लगातार बढ़ते तापमान और लू की स्थिति को देखते हुए छुट्टियां आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।
24 जून तक बंद रहेंगे स्कूल
बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण वाले और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश अब 24 जून तक जारी रहेगा। इसके बाद 25 जून से छात्र-छात्राओं के लिए नियमित पढ़ाई शुरू होगी। सरकार का उद्देश्य है कि बच्चे सुरक्षित वातावरण में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत कर सकें।
22 जून से शिक्षकों को संभालनी होगी जिम्मेदारी
जहां छात्रों को 25 जून से स्कूल आना होगा, वहीं शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को पहले ही विद्यालय पहुंचना होगा। निर्देश के अनुसार शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी 22 जून से 24 जून तक स्कूलों में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान नए सत्र की तैयारियां पूरी की जाएंगी।
बच्चों की सुरक्षा और बेहतर पढ़ाई पर फोकस
योगी सरकार का कहना है कि गर्मी और लू की स्थिति में बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी है। छुट्टियां बढ़ाने का फैसला पिछले वर्षों के अनुभवों को देखते हुए लिया गया है, जब अत्यधिक गर्मी के कारण अलग-अलग जिलों में स्थानीय स्तर पर अवकाश बढ़ाना पड़ा था। नई व्यवस्था से पूरे प्रदेश में स्कूल खुलने और छुट्टियों को लेकर एक समान व्यवस्था बनेगी। इससे छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को भी स्पष्ट शैक्षणिक योजना मिल सकेगी।

0 comments:
Post a Comment