यूपी में महिलाओं के लिए खुशखबरी, 12वीं पास के लिए सीधी नौकरी!

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। बलिया जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 242 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। इच्छुक और योग्य महिला अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 26 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

18 से 35 वर्ष तक की महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। चयन के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसमें स्नातक और परास्नातक तक की योग्यता को भी शामिल किया जा सकता है।

बलिया की 18 परियोजनाओं में होगी नियुक्ति

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के ये पद बलिया जिले की 18 बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत भरे जाएंगे। इनमें बैरिया, बांसडीह, बेलहरी, बेरुआरबारी, शहर, चिलकहर, दुबहड़, गड़वार, हनुमानगंज, मनियर, मुरलीछपरा, नगरा, नवानगर, पंदह, रसड़ा, रेवती, सीयर और सोहांव शामिल हैं। नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी।

26 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह है कि फॉर्म भरने से पहले भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन ध्यान से पढ़ लें और सभी जरूरी जानकारियां सही-सही दर्ज करें।

0 comments:

Post a Comment