UPPSC में 501 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से वर्ष 2026 के तहत विभिन्न पदों पर कुल 501 रिक्तियां निकाली गई हैं। इस भर्ती में रिसेप्शनिस्ट, स्टोर कीपर, समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी समेत कई पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 नवंबर 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC में 1,784 पदों पर मौका
दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 26-Exam/2026 के तहत 1,784 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें स्टोरकीपर कम क्लर्क, फार्म क्लर्क, स्टेनोग्राफर सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 1 दिसंबर 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा अवसर
दोनों भर्तियों को मिलाकर कुल 2,285 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के पास अपनी योग्यता के अनुसार पद चुनने का अवसर है। हालांकि, आवेदन करने से पहले उम्मीदवार संबंधित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें। उसमें दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क की जानकारी जांचने के बाद ही फॉर्म भरें।

0 comments:
Post a Comment