यूपी में महिलाओं और किसानों की चमकेगी किस्मत, मिलने वाली है 1 बड़ी खुशखबरी!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं और किसानों के लिए योगी सरकार जल्द ही दो विशेष आर्थिक पैकेज ला सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि किसानों को फसल नुकसान से राहत देने और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार योजना तैयार कर रही है। इस फैसले से प्रदेश के करोड़ों परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

3 करोड़ किसान परिवारों को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम में बदलाव, भारी बारिश, सूखा और ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। सरकार प्रभावित किसानों को मुआवजा दे रही है। इसके साथ ही प्रदेश के करीब 3 करोड़ किसान परिवारों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज तैयार किया जा रहा है, ताकि उन्हें खेती से जुड़े आर्थिक संकट में राहत मिल सके।

महिलाओं के लिए भी तैयार होगा बड़ा पैकेज

योगी सरकार का दूसरा बड़ा फोकस महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री के अनुसार, महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनके बच्चों की बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना भी इस पैकेज का उद्देश्य होगा। लखपति दीदी और बीसी सखी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास जारी है।

उज्ज्वला योजना के 1.89 करोड़ परिवारों को सब्सिडी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 1.89 करोड़ लाभार्थी परिवारों के बैंक खातों में कुल 1,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी हस्तांतरित की। इससे पात्र परिवारों को रसोई गैस के खर्च में राहत मिलेगी।

किसानों और श्रमिकों के लिए भोजन की सुविधा

सरकार मंडी समितियों और श्रमिक अड्डों पर अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू करने की भी तैयारी कर रही है। यहां किसानों और मजदूरों को टोकन मनी देकर भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे दूर-दराज से मंडियों में आने वाले किसानों और निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को राहत मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment