Supreme Court Recruitment 2026: 130 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के 130 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 नवंबर 2026 से शुरू हो रही है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की उम्र 1 अक्टूबर 2026 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स के लेवल-3 के अनुसार 21,700 से 69,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

इस भर्ती में सामान्य और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 750 रुपये शुल्क देना होगा।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी, जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 1 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को 25 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

यहां से करें ऑनलाइन आवेदन

सुप्रीम कोर्ट की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 4 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर जाएं। भर्ती से संबंधित लिंक खोलकर मांगी गई जानकारी भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।

0 comments:

Post a Comment