पटना : बिहार कृषि विभाग में 2667 पदों पर होगी भर्ती

न्यूज डेस्क: बिहार कृषि विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार कृषि विभाग में 2667 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कृषि विभाग में 2667 विभिन्न पदों पर भर्ती को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग और कर्मचारी चयन आयोग को अनुशंसा भेज दी गई है। बहुत जल्द भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। 

बता दें की कृषि विभाग में ये भर्ती बिहार कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से किया जायेगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के 774 पद, सहायक निदेशक (शष्य), कोटि-1 वर्ग-2 के 89 पद, कृषि समन्वयक के 1470 पद, उद्यान सेवक (माली) के 247 पद तथा उद्यान लिपिक के 87 पदों पर भर्ती की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार इन पदों पर भर्ती को लेकर कर्मचारी चयन आयोग को कृषि विभाग द्वारा अनुशंसा भेजी गई है। जिससे ये उम्मीद हैं की बहुत जल्द भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं और भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment