बिहार में दाखिल-खारिज को लेकर राजस्व विभाग का ऑर्डर

पटना : बिहार में जमीन दाखिल-खारिज को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजस्वं एवं भूमि सुधार विभाग ने दाखिल-खारिज को लेकर अधिकारियों को नए ऑर्डर दिए हैं। साथ ही साथ इसकी प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा हैं। 

खबर के अनुसार राजस्व विभाग ने कहा है की बिना उचित कारण दाखिल-खारिज के आवेदन रद्द करने वाले अंचलाधिकारियों पर अब कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर राजस्वं एवं भूमि सुधा विभाग ने इन अधिकारियों की जांच शुरू कर दी हैं। 

बता दें की विभाग ने डीसीएलआर को ऐसे अंचलों की पहचान कर निरीक्षण करने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जहां बिना किसी उचित कारण के दाखिल-खारिज के आवेदन रद्द किये गए हैं। साथ ही दाखिल-खारिज में लापरवाही बरती गई हैं। 

दरअसल बिहार के जिन अंचलों में दाखिल-खारिज के मामले अधिक संख्या में लंबित हैं या काफी बड़ी संख्या में आवेदनों को रद्द किया गया है। ऐसे अंचलों की जांच शुरू की गई हैं। साथ ही संबंधित अंचलाधिकारी समेत अन्य दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:

Post a Comment