यूपी के 4 जिलों में लगेगा जॉब कैंप, 30 हजार लोगों को नौकरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के चार जिलों में जॉब कैंप लगाया जायेगा। इस जॉब कैंप से माध्यम से सरकार के द्वारा 30 हजार युवाओं को नौकरी प्रदान की जायेगी। 

खबर के अनुसार 27 अगस्त को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में, 28 अगस्त को अलीगढ़ में, 1 सितंबर को मिर्जापुर और 2 सितंबर को मुरादाबाद में रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इस मेला में उपस्थित होकर युवा नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। 

बता दें की उत्तर प्रदेश के इन जिलों में देश की 50 बड़ी कंपनियां आएगी और इंटरव्यू के आधार पर युवाओं को नौकरी प्रदान करेगी। युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी दिया जायेगा। इसकी जानकारी के लिए यूपी साकार की वेबसाइट पोर्टल विजिट कर सकते हैं। 

दरअसल मैनपुरी, अलीगढ़, मिर्जापुर और मुरादाबाद में आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में लगभग 30 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। जबकि चार हजार (प्रत्येक जिले में एक हजार) नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इसको लेकर सूचना जारी की गई हैं।

0 comments:

Post a Comment