दुनिया के टॉप 10 हथियार खरीदार देश: भारत है कहां?

नई दिल्ली। वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में बढ़ते तनाव, क्षेत्रीय संघर्षों और आधुनिक सैन्य तकनीक की मांग ने दुनिया भर में हथियारों की खरीद को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (SIPRI) द्वारा हाल ही में जारी 2020-24 की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि दुनिया के 10 सबसे बड़े हथियार आयातकों में भारत दूसरे स्थान पर है।

भारत बना दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक

SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, भारत वैश्विक हथियार आयात का 8.3% हिस्सा अकेले करता है। भारत के प्रमुख हथियार आपूर्तिकर्ता देश रूस, फ्रांस और इज़राइल हैं। यह आंकड़ा भारत की सैन्य क्षमताओं को आधुनिक बनाने के निरंतर प्रयासों और सुरक्षा चुनौतियों के प्रति सजगता को दर्शाता है।

यूक्रेन टॉप पर, युद्ध ने बढ़ाई जरूरतें

रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते यूक्रेन 8.8% के साथ पहले स्थान पर आ गया है। अमेरिका, जर्मनी और पोलैंड उसके मुख्य आपूर्तिकर्ता देश हैं। युद्ध ने यूक्रेन को विदेशी सैन्य सहायता और आयात पर अत्यधिक निर्भर बना दिया है।

अन्य प्रमुख हथियार आयातक देश

भारत के अलावा कतर और सऊदी अरब भी हथियारों के बड़े आयातक हैं, जिनका हिस्सा क्रमश: 6.8% है। कतर अमेरिका, इटली और यूके से हथियार खरीदता है, जबकि सऊदी अरब अमेरिका, स्पेन और फ्रांस पर निर्भर है। पाकिस्तान (4.6%), जापान (3.9%) और ऑस्ट्रेलिया (3.5%) भी सूची में शामिल हैं। पाकिस्तान की आपूर्ति में चीन सबसे बड़ा भागीदार है, जबकि जापान और ऑस्ट्रेलिया अमेरिका पर निर्भर हैं।

अमेरिका भी आयातकों की सूची में

एक दिलचस्प तथ्य यह है कि संयुक्त राज्य अमेरिका, जो दुनिया का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक है, खुद भी 3.1% आयात के साथ इस सूची में 9वें स्थान पर है। इसका कारण कुछ उच्च तकनीक या विशिष्ट उपकरणों की जरूरत है, जिन्हें वह मित्र देशों से प्राप्त करता है।

0 comments:

Post a Comment