सावन सोमवार: इन 3 मंत्रों से करें भगवान शिव को प्रसन्न

धर्म डेस्क। श्रावण मास यानी सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए सबसे पावन माना जाता है। इस पूरे महीने में विशेष रूप से सोमवार का दिन शिवभक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। मान्यता है कि सावन के सोमवार को विधिपूर्वक व्रत और पूजा करने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

आपको बता दें की इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव के प्रिय मंत्रों का जाप करना भी विशेष फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसे तीन प्रभावशाली मंत्र, जिनका जाप कर आप शिवशंकर को प्रसन्न कर सकते हैं और उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

1. ॐ नमः शिवाय (Om Namah Shivaya)

यह पंचाक्षरी मंत्र भगवान शिव का सबसे लोकप्रिय और शक्तिशाली मंत्र है। इसका अर्थ है — "मैं शिव को नमन करता हूँ।" इस मंत्र के जाप से मानसिक शांति प्राप्त होती है, नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है, आत्मा और ब्रह्मांड के बीच एकता का अनुभव होता है। 

2. महामृत्युंजय मंत्र

"ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥"

अर्थ: हम त्रिनेत्रधारी भगवान शिव की पूजा करते हैं, जो जीवन को पुष्ट करते हैं। जैसे पककर बेल फल डंठल से अलग हो जाता है, वैसे ही हम मृत्यु के बंधन से मुक्त हों। इस मंत्र के जाप रोग, भय और अकाल मृत्यु से रक्षा करता है। संतान, परिवार और धन की रक्षा करता है। मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है

3. शिव गायत्री मंत्र

"ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि।

तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥"

अर्थ: हम भगवान शिव को जानें, महादेव का ध्यान करें, और रुद्र हमें सत्य के पथ पर ले जाएं। इस मंत्र के जाप से ज्ञान और विवेक में वृद्धि करता है। मन को केंद्रित और स्थिर करता है। आत्मा को परमात्मा से जोड़ने में सहायता करता है

0 comments:

Post a Comment