लिवर में बन रही है गांठ? ये 6 लक्षण तुरंत पहचानें

हेल्थ डेस्क। लिवर हमारे शरीर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है, जो न सिर्फ खून को साफ करता है, बल्कि पाचन, ऊर्जा भंडारण और विषैले पदार्थों को बाहर निकालने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य भी करता है। ऐसे में लिवर में कोई भी असामान्यता, जैसे कि गांठ गंभीर समस्या का संकेत हो सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, लिवर में गांठ हमेशा कैंसर का कारण नहीं होती, लेकिन समय पर पहचान और इलाज बेहद जरूरी होता है। अक्सर शुरुआती लक्षण मामूली लगते हैं, जिन्हें लोग सामान्य कमजोरी या पाचन समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। यह लापरवाही आगे चलकर जानलेवा साबित हो सकती है।

1. पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में लगातार दर्द या भारीपन

लिवर शरीर के दाएं ऊपरी भाग में स्थित होता है। यदि उस हिस्से में लगातार हल्का दर्द, भारीपन या बेचैनी महसूस हो रही है, तो यह लिवर में गांठ का संकेत हो सकता है।

2. भूख में कमी और तेजी से वजन घटना

लिवर की बीमारी से पाचन प्रभावित होता है। अगर आपकी भूख अचानक कम हो गई है और वजन तेजी से घट रहा है, तो इसे हल्के में न लें।

3. पेट में सूजन या गांठ महसूस होना

अगर पेट के किसी हिस्से में गांठ या सूजन महसूस हो रही है, जो समय के साथ बढ़ रही है, तो यह लिवर में बन रही असामान्य कोशिकाओं का परिणाम हो सकता है।

4. त्वचा और आंखों का पीला पड़ना

लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर शरीर में बिलीरुबिन बढ़ जाता है, जिससे त्वचा और आंखें पीली दिखने लगती हैं। यह लिवर से जुड़ी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

5. थकान और कमजोरी का बने रहना

अगर आप बिना किसी शारीरिक मेहनत के भी लगातार थकान और कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो यह शरीर में किसी अंदरूनी समस्या, खासतौर से लिवर विकार की ओर इशारा कर सकता है।

6. मतली, उल्टी और पाचन समस्याएं

लिवर की बीमारी से पाचन पर असर पड़ता है। बार-बार मतली आना, उल्टी होना या पेट फूलना जैसे लक्षण यदि लंबे समय तक बने रहें, तो डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।

क्या करें?

यदि आपको उपरोक्त में से कोई भी लक्षण लंबे समय तक महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अल्ट्रासाउंड जैसे परीक्षणों से लिवर में गांठ की पुष्टि की जा सकती है। समय पर जांच और इलाज से लिवर की गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment