औसतन 25% से 50% तक की बढ़ोतरी
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक, कृषि, आवासीय और व्यावसायिक ज़मीनों के दामों में औसतन 25 से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। खासतौर पर वे इलाके जहां आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियां भी चल रही हैं—जैसे गोमतीनगर, अंसल, महानगर और एमआर—वहाँ कुछ जगहों पर सर्किल रेट में दो से तीन गुना तक उछाल आया है।
तीन बिंदुओं पर आधारित नई नीति
अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) राकेश कुमार सिंह के अनुसार, सर्किल रेट तय करने में प्रशासन ने तीन प्रमुख बातों पर ध्यान केंद्रित किया:
1 .2015 की विसंगतियों को खत्म करना: कई इलाकों में आवासीय दरें व्यावसायिक दरों से अधिक थीं। अब यह अंतर मिटा दिया गया है।
2 .मिश्रित उपयोग की ज़मीनों का पुनर्मूल्यांकन: अगर आवासीय ज़मीन में व्यावसायिक गतिविधि पाई जाती है, तो उसका मूल्य 20% अधिक माना जाएगा।
3 .गलत वर्गीकरण को सुधारा गया: जो ज़मीनें दस्तावेज़ों में व्यावसायिक थीं लेकिन सर्किल रेट में आवासीय दरों पर दर्ज थीं, उनका अब 50% अधिक मूल्यांकन किया गया है।
फ्लाईओवर और मेट्रो रूट के नीचे की जमीन अब महंगी
पिछले सर्किल रेट में मेट्रो और फ्लाईओवर के नीचे की संपत्तियों को 20% की छूट मिलती थी। इस बार प्रशासन ने यह छूट समाप्त कर दी है। अब इन क्षेत्रों में जमीनें 20% महंगी हो गई हैं। यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि इनमें से कई संपत्तियों में व्यावसायिक गतिविधियां तेज़ी से बढ़ी हैं और उनकी मौजूदा बाज़ार दरें पहले से काफी अधिक हैं।
प्रमुख कॉलोनियों और सड़कों पर नया सर्किल रेट
नए सर्किल रेट के मुताबिक, कुछ प्रमुख इलाकों में दरें इस प्रकार हैं:
रोहित हाईटस-20500 से 28 हजार
अंसल- 35 से 50 हजार तक, गोमतीनगर- 33 से 77 हजार तक
वृंदावन- 28 हजार से 50 हजार तक, शालीमार वन वर्ड- 50 हजार
अमरावती-25 हजार से 37 हजार तक, पिंटल-25 हजार से 37 हजार
सहारा ग्रेस-20500 से 28 हजार तक, सहारा स्टेट-20500 से 28 हजार तक
एल्डिको-20 से 26 हजार तक, एक्सला रिजार्टिको-22 हजार से 28 हजार तक
जानकीपुरम - 35500 से 54 हजार तक, एमआर-35 हजार से 50 हजार तक
महानगर- 41 हजार से 65 हजार तक, इंदिरानगर- 35 हजार से 62 हजार तक
पार्थ रिपब्लिक- 20 हजार से 30 हजार तक, ओरो सिटी मड़ियांव- 20500 से 28 हजार
ओमेक्स मेट्रो सिटी- 20 हजार 26 हजार तक, वसंतकुंज योजना-20 हजार से 35500 तक
प्रमुख सड़कों के किनारे नया रेट
लखनऊ-रायबरेली रोड-18 हजार से 55 हजार तक
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे- छह हजार से 10 हजार तक, आगरा एक्सप्रेस वे-15 हजार तक
फैजाबाद रोड-33 से 66 हजार तक, किसान पथ आउटर रिंग रोड -15 से 20 हजार तक
0 comments:
Post a Comment