बिहार में खुशखबरी! यहां 10वीं, 12वीं, ITI के लिए सीधी भर्ती

न्यूज डेस्क। बिहार के सीतामढ़ी जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिला युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) सीतामढ़ी में 9 जनवरी 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में AGI GREENPAC LTD द्वारा कुल 75 पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, ITI डिप्लोमा या B-Tech किए हुए युवा भाग ले सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।

पद और वेतन

पद: टीम मेंबर, DET और GET

आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष

लिंग: केवल पुरुष उम्मीदवार

वेतन: ₹15,000 से ₹20,000 प्रति माह

स्थान: ग्वालियर, मध्य प्रदेश

अन्य सुविधाएं: आवास और कैन्टीन की सुविधा

आवश्यक दस्तावेज

उम्मीदवारों को रोजगार मेला में शामिल होने के लिए निम्न दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे: बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण, 2 पासपोर्ट साइज फोटो आदि। ध्यान दें कि आयोजन स्थल तक आने-जाने का यात्रा भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को अपनी सुविधा के अनुसार तैयारी करनी होगी।

आयोजक का संदेश

जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव ने मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस रोजगार मेले का व्यापक प्रचार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने सभी संबंधित संस्थाओं को भी सूचना देने के निर्देश दिए हैं। यह रोजगार मेला सीतामढ़ी जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

0 comments:

Post a Comment