1 .UPSSSC लेखपाल भर्ती 2026: 7994 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने PET-2025 परीक्षा उत्तीर्ण की है। लेखपाल की नौकरी न सिर्फ सम्मानजनक मानी जाती है बल्कि इसमें भविष्य की सुरक्षा और नियमित आय भी सुनिश्चित होती है।
शैक्षिक योग्यता: 12वीं पास
अनिवार्य योग्यता: PET-2025
वेतनमान: ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह
आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जनवरी 2026
2 .UP आंगनवाड़ी भर्ती 2026: महिलाओं के लिए अवसर
महिला उम्मीदवारों के लिए भी खुशखबरी है। UP Anganwadi Recruitment 2026 के अंतर्गत आंगनवाड़ी वर्कर के 12 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती खासतौर पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
शैक्षिक योग्यता: 12वीं पास
आवेदन शुरू: 22 दिसंबर 2025
अंतिम तिथि: 15 जनवरी 2026
आवेदन माध्यम: ऑनलाइन
3 .UP पुलिस भर्ती 2026: 32,679 पद, युवाओं की बल्ले-बल्ले
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अब तक की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक की घोषणा की है। इसमें कांस्टेबल, जेल वार्डर सहित कुल 32,679 पद शामिल हैं। पुलिस विभाग की नौकरी युवाओं के लिए न केवल गर्व का विषय है, बल्कि इसमें सेवा, अनुशासन और करियर ग्रोथ के भी भरपूर अवसर मिलते हैं।
शैक्षिक योग्यता: 12वीं पास
आवेदन शुरू: 31 दिसंबर 2025
अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2026

0 comments:
Post a Comment