बिहार में बड़ी घोषणा, इन जिलों में 13 और 14 तक स्कूल बंद

पटना। बिहार में जारी भीषण शीतलहर और कोल्ड वेव के कारण राज्य के कई जिलों में बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटे तक ठंड में राहत नहीं मिलने की संभावना है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

बेगूसराय: कक्षा आठवीं तक स्कूल बंद

बेगूसराय जिले में लगातार तापमान गिरने के कारण जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने आदेश दिया कि 11 जनवरी से 13 जनवरी तक जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई बंद रहेगी।

कक्षा आठवीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक विशेष सावधानी के साथ चलेंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक केवल गर्म पका भोजन दिया जाएगा। बोर्ड और प्री-बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी गतिविधियों को इस आदेश से छूट दी गई है।

आरा: कक्षा आठवीं तक स्थगित

आरा जिले में भी अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी और कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई 13 जनवरी तक स्थगित करने का आदेश दिया है। कक्षा आठवीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगी। बोर्ड और प्री-बोर्ड से जुड़ी कक्षाएं और परीक्षाएं जारी रहेंगी।

सहरसा: कक्षा दसवीं तक स्कूल बंद

सहरसा जिले में ठंड का असर और गंभीर है। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कक्षा 10वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को 14 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है। 11वीं और उससे ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सावधानीपूर्वक संचालित होंगी। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को दोपहर 12 से 2 बजे तक गर्म भोजन प्रदान करेंगे।

0 comments:

Post a Comment